{"_id":"5c6ee198bdec22271f34307e","slug":"141550770584-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की सुचिता भंग करने का आरोप, डीएम से हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की सुचिता भंग करने का आरोप, डीएम से हुई शिकायत
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजगंज क्षेत्र के एक विद्यालय पर केंद्र व्यवस्थापक पर नकल कराए जाने का आरोप दूसरे विद्यालय के प्रधानाचार्य ने लगाया है। जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में कहा गया है कि सीटिंग प्लान में गड़बड़ी कर और सीसीटीवी व वायस रिकार्डर को बंद कर जमकर नकल कराई जा रही है।
महाराजगंज के देवारा कदीम स्थित एक एक इंटर कालेज पर कई विद्यालयों का सेंटर गया हुआ है। यहां छात्राओं का स्वकेंद्र है। इस सेंटर पर नकल विहीन परीक्षा कराने के शासन-प्रशासन के फरमान की जम कर धज्जियां उड़ायी जा रही है। जिन विद्यालयों से सेटिंग हो गई है, उन विद्यालयों के बच्चों को केंद्र व्यवस्थापक अपने अनुरूप सीटिंग प्लान बना कर बैठा रहे हैं और जम कर नकल कराई जा रही है। इमला बोलने के लिए परीक्षा के दौरान बीच-बीच में सीसीटीवी व वायस रिकार्डर को बंद तक कर दिया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व उड़न दस्तों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत करने वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अब जिलाधिकारी को पत्रक देकर शिकायत की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है। साक्ष्य के रुप में प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी से उक्त परीक्षा केंद्र पर 12 फरवरी को सुबह की पाली में हुई परीक्षा की सीसी टीवी फुटेज को मंगा कर देखे जाने की बात कही है।
शिकायत के आधार पर उड़नदस्ते को वहां भेज कर जांच कराई गई है। शिकायत निराधार है। जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल नहीं हो रही है।
- डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।