{"_id":"5c6af1dbbdec22739f757caa","slug":"141550512603-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों के साथ जलाएंगे विकास की ज् योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों के साथ जलाएंगे विकास की ज् योति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हरबंशपुर स्थित सभागार में सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी ने 26 फरवरी को होने वाले कमल ज्योति महासंकल्प अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि ये कार्यक्रम एक साथ सभी बूथों पर होगा।
इसके तहत सरकार की ओर से चलाई जाने वाली विकास योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। एक सार्वजनिक स्थान पर भाजपा कार्यकर्ता, लाभार्थी परिवार व आजमजन एकत्र होंगे। टोलियां समर्थकों सहित कमल दीप लेकर लाभार्थी परिवारों सहित अन्य परिवारों में विकास की ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगी। इसी क्रम में 28 फरवरी को सभी मंडल में पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। दो मार्च को सभी विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली जाएगी।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम ने बताया कि 24 फरवरी को गोरखपुर में किसान महाकुंभ रैली होनी है। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आजमगढ़ से 50 हजार कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। 20 फरवरी को सभी मंडलों में इसे लेकर तैयारी बैठक होगी। संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया। सांसद नीलम सोनकर, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सहजानंद राय, दुर्गेश नंदिनी, डा श्याम नारायण सिंह, मुन्ना दुबे, प्रेम नारायण पाण्डेय, प्रेम प्रकाश राय, लक्ष्मण मौर्या, रामपाल सिंह, सचिदानंद सिंह, ऋषिकांत राय, ध्रुव सिंह, जगत नारायण गौड़, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, सतेन्द्र राय, हरिवंश मिश्रा, दीनू जायसवाल, संचिता बैनर्जी, ठाकुर प्रसाद, दुर्ग विजय यादव, दीपनारायण मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्त आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
नमो विद नेशन रथ को किया रवाना
आजमगढ़। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में पहुंची नमो विद नेशन रथ का सोमवार को भाजयुमो के वरुण राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेरा पहला वोट मोदी को कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा सरकार की योजनाओं को आम जन तक ये रथ पहुंचाएगा। अनुराग सिंह, निखिल राय, जितेंद्र सिंह, अनुभव सिंह, दिप्तेश सिंह, शिवेंद्र राय, श्यामविक्रम यादव आदि थे।