फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar following married woman death FIR against 36 for blocking road with body five arrested

विवाहिता की मौत के बाद बवाल: शव रखकर जाम करने पर 36 के खिलाफ FIR, पांच गिरफ्तार; पुलिस से धक्का-मुक्की

Mon, 31 Aug 2026 10:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 31 Aug 2026 10:57 PM IST
सार

विवाहिता की मौत के बाद शव रखकर आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने 35 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पुरुष-महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब एक घंटे जाम के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप है। वहीं, विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
Uproar following married woman death FIR against 36 for blocking road with body five arrested
शव रखकर चक्काजाम किया। - फोटो : Azamgarh

विस्तार

रक्षाबंधन के दिन मायके में भाई को राखी बांधकर पति और चार माह के बच्चे के साथ ससुराल लौट रही विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिला अस्पताल के गेट पर शव रखकर आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग जाम करने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने 35 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोहिला गांव से पुलिस ने संतोष कुमार, चंद्रभान राम, अमरनाथ, रामचेत और चैतूराम को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोहिला गांव निवासी नगीना राम की 25 वर्षीय बेटी रेनू देवी की शादी करीब एक वर्ष पहले सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासी शिवम कुमार के साथ हुई थी। रेनू का चार माह का बच्चा है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के दिन वह पति शिवम और बच्चे के साथ मायके में भाई को राखी बांधने गई थी। शाम को तीनों बाइक से गेलवारा स्थित घर लौट रहे थे। पति शिवम ने बताया कि गेलवारा के पास बाइक से गिरने के कारण रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे नरौली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने रेनू को मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए रेनू की हत्या करने का आरोप लगाया। रेनू के पिता की ओर से ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी गई है।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोगों ने शव अपने घर ले जाने की मांग की। शव ससुराल पक्ष को सौंपे जाने की प्रक्रिया के दौरान विवाद बढ़ गया। मायके पक्ष के लोग पहले प्राथमिकी दर्ज करने और उसके बाद शव ले जाने की मांग पर अड़ गए।

पुलिस से धक्का-मुक्की और नारेबाजी का आरोप
पोस्टमार्टम हाउस पर काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने मायके पक्ष के लोगों ने शव रखकर आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों के साथ एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं।

शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटने और यातायात बहाल करने के लिए समझाया गया, लेकिन वे तत्काल हटने को तैयार नहीं हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की तथा शासन, प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed