{"_id":"5c68556cbdec224c7f23d0a6","slug":"141550341484-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में भी लगा पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में भी लगा पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा
विज्ञापन
आजमगढ़। जम्मू-काश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को लेकर जनपद में आक्रोश की फैली चिंगारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पूरा जनपद आक्रोश की इस आग में सुलगता रहा। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने पाकिस्तान के पुतले जलाए और शोकसभा का आयोजन किया। शाम को कैंडिल मार्च निकाल इस घटना के शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भारत सरकार से आतंकवाद को समाप्त किए जाने के लिए एक स्वर से आवाज उठाई। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर आतंकवाद के विरोध में नारे लगाए और पुतला फूंका। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव लालती देवी की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित कोइरी महासभा के कार्यालय में शोक बैठक हुई। जिसमें कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव ने कहा कि आतंकवादियों के कायराना हरकत को भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्वांचल पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने शोक सभा की। जिसमें उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया और भारत सरकार से पाकिस्तान को सजा दिए जाने की मांग की। शनिवार को सठियांव विकास खंड के सनसाईन स्कूल हरैया में शोक सभा का आयोजन कर महाप्रधान रामप्रवेश और बच्चों के साथ ही शिक्षकों ने शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की। गोरिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी पटवध सभागार में अध्यापकों द्वारा पुलवामा में शहीद जवानों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार साई ग्लोबल कांवेंट स्कूल आमौरा गोसाई की बाजार में पुलवामा हमले के शहीद सैनिकों की याद में सिर पर काली पट्टी बांधकर मार्च निकाला गया। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोयलसा ब्लाक के रायपुर काजी ग्राम प्रधान मो. जैद ने पुलवामा में शहीद हुए 42 सेनानियों के नाम पर ग्रामसभा में पौधरोपण कर श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया। वहीं जीएसएसपीजी कालेज कोयलसा के महामंत्री शुभम उपाध्याय के नेतृत्व में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका गया। प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर में शोक सभा का आयोजित हुई। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार विकायल विक्रमा राय महिला महाविद्यालय हरैया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्राओं ने शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान रैली निकाली गई। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा के सह संयोजक राम सेवक सोनकर के आवास पर शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। फरिहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विनायक पब्लिक स्कूल परिसर में प्रबंधक सुजीत सिंह के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन हुआ। तरवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बोंगरिया बाजार और रासेपुर बाजार में एसके सिंह की टीम कृष्णा कंप्यूटर कॉलेज एवं धनेश्वरी किंडर गार्डेन के छात्र और क्षेत्र के युवाओं द्वारा देश में शहीद हुए नौजवानों को नमन किया गया। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्र छात्राओं और हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और आतंकी मसूद अजहर के साथ पाकिस्तान के पुतले फूंके। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार रौनापार थाना परिसर में सीओ सगड़ी और एसडीएम सगडी़ पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाधान दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड कर्मचारियों और प्रधानसंघ मार्टीनगंज के कर्मचारियों ने ब्लाक परिसर में पाकिस्तान का पुतला फूंका। अहरौला क्षेत्र के ग्रीनलैंड प्रभावती कॉलेज सर्वेपुर गहजी के बच्चों द्वारा कैंडल जलाकर शहीद जवानों के आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। टीपीएस कांवेंट स्कूल कठही बसही के बच्चों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा द्वारा माहुल रामलीला मैदान से कैंडल मार्च शुक्रवार की शाम निकाला गया। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को जहानागंज मोड़ पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और आतंकी हाफिज सईद का पुतला फूंका। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार स्व. फूला देवी इंटर कालेज महरुपुर सठियांव के छात्र.छात्राओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलवामा में आतंकी हमले से शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेता योगेंद्र राय के नेतृत्व में तहसील पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। पवई प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेताओं द्वारा पवई चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका गया। सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार आजाद भगत सिंह युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सठियांव चौराहे पर पुलवामा हमले में शहीद हुए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं प्राथमिक विद्यालय सठियांव प्रथम और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के बच्चों ने शोक सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन