{"_id":"5c153de9bdec22572f4b8483","slug":"141544895977-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित हुए मंडल के दो विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित हुए मंडल के दो विद्यालय
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। स्मार्ट क्लास के सफल संचालन को लेकर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आजमगढ़ मंडल के दो स्कूलों का चयन हुआ है। इन दोनों स्कूलों में एक आजमगढ़ तो दूसरा मऊ जिले का है। दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को 28 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
वर्तमान शिक्षण सत्र से प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू की है। इसके तहत कुछ परिषदीय विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में तब्दील किया गया है। इन इंग्लिश मीडियम स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन कर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। इस योजना को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पुरस्कार योजना की भी शुरूआत की है। जिसके तहत स्मार्ट क्लास के सफल संचालन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पुरस्कृत किया जाना है। प्रदेश सरकार ने चयन की कवायद पूरी कर ली है। आजमगढ़ मंडल में दो विद्यालयों का चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है, जिसमें आजमगढ़ जिले के ठेकमा ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जिवली व मऊ जिले के पंदहा ब्लाक के प्रावि रकौली शामिल है। जिवली के प्रधानाध्यापक डॉ. शिवानंद तिवारी व रकौली के सतीश कुमार सिंह का 28 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मान किया जाएगा।