फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई पुरानी कोतवाली की रामलीला

मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई पुरानी कोतवाली की रामलीला

Mon, 08 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई पुरानी कोतवाली की रामलीला

विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली में होने वाली श्रीरामलीला की शुरुआत सोमवार रात मुकुट पूजन से हुई। इसके बाद बिहार प्रांत के दरभंगा से आए कलाकारों ने नारद मोह और विश्वमाहिनी स्वयंवर का मंचन किया। बीच-बीच में भगवान श्रीराम के लग रहे जयकारों से वातावरण श्रीराममय हो गया था। श्रीरामलीला समिति पुरानी कोतवाली की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ सोमवार शाम मुकुट पूजन और हवन-पूजन के साथ हुआ। मंचन के क्रम में नारद के घमंड को तोड़ने के लिए श्री विष्णु भगवान नारद को बंदर का रूप देते हैं। इसके बाद नारद श्रीनगर के राजा की पुत्री से शादी करने की इच्छा मन में लिए दरबार में पहुंचते हैँ। राजा के दरबार में बंदर के रूप को देख लोग खूब हंसते हैं। लेकिन इन सबकी परवाह किए बगैर नारद विश्वमोहिनी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर यत्न करते हैं। इसी बीच शंकर जी के भेजे गए दो गण नारद को उनका बंदर वाला चेहरा दिखाते हैं। अपने इस रूप को देख नारद क्रोधित हो जाते हैं और वहां से चले जाते हैं। साथ ही नारद दोनों गणों को श्राप देते हैं कि जाओ तुम दोनों राक्षस बन जाओगे। कलाकारों के भावपूर्ण मंचन को देख देर रात तक श्रद्धालु रामलीला का आनंद उठाते रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष दाऊ प्रसाद अग्रवाल, शंभू जालान, महामंत्री डा. राजेंद्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।


पल्हना की रामलीला, रामकथा आज से
पल्हना। विकास खंड पल्हना में रामलीला समिति पवनी कला की ओर से पवनी कला गांव में रामलीला और रामकथा का शुभारंभ 10 अक्तूबर से होगा। यह जानकारी रामलीला समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह और ग्राम प्रधान ज्योतिर्भय गुड्डू ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि रामकथा के वाचन के लिए अयोध्या के संत रामदयाल बापू जी महराज का आगमन हो रहा है। रामकथा और रामलीला का आयोजन 18 अक्ूतबर तक चलेगा। उन्होंने यह बताया कि 19 अक्तूबर को दसवी के दिन दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आस-पास के जनपदों के पहलवान शामिल होंगे।
विज्ञापन



मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई रामलीला
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद में आयोजित रामलीला में सोमवार को वनगमन की प्रस्तुति हुई। कस्बे में आयोजित रामलीला मंच पर आयोजित न होकर पूरे कस्बे में भ्रमण कर आयोजित की जाती है। रविवार की रात मुकुट पूजन के साथ रामलीला की शुरूआत हुई थी। सोमवार को जनता इंटर कालेज परिसर में बने अयोध्या नगरी से राम, सीता लक्ष्मण की झांकी गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में बनाए गए विश्वामित्र व वशिष्ठ मुनि आश्रम के लिए निकली। आश्रम पर पहुंच कर राम सीता व लक्ष्मण ने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। अयोध्या बने जनता इंटर कालेज से राम,सीता व लक्ष्मण के निकलते ही रास्ते भर में नगर वासियों ने उनका पारंपरिक तरीकों से पूजन किया। रामलीला की झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शीतला साहू, अरुण कुमार, श्री प्रकाश चौरसिया, डॉ. सुदर्शन मिश्रा, विजय कुमार, संतोष कुमार, कृपा शंकर, भोला समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed