फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नये सत्र में 122 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों को मान्यता

नये सत्र में 122 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों को मान्यता

Fri, 17 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
नये सत्र में 122 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों को मान्यता
आजमगढ़। बिना मान्यता को लेकर चल रहे विद्यालयों पर सख्ती के बाद जिले में 122 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों को मान्यता दी गई है। अप्रैल माह में हुई मान्यता समिति की बैठक में बीएसए के संस्तुति पर मान्यता को मंजूरी प्रदान की गई। मान्यता के लिए बीएसए के समक्ष 175 आवेदन आये हुए थे। शासन की सख्ती के बाद बेसिक शिक्षा विभाग बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों के चिन्हिकरण और कार्रवाई की कवायद में जुटा हुआ है। खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की पहचान करा कर सूची बना ली गई है। हर शिक्षा क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में बिना मान्यता के विद्यालयों का चिन्हिकरण हुआ है। वहीं नये शिक्षा सत्र के शुरू होने के पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग में 175 विद्यालयों ने मान्यता के लिए आवेदन किये थे। जिसमें से 122 विद्यालयों की सूची अपनी संस्तुति के साथ बीएसए ने मान्यता समिति के समक्ष रखी। 24 अप्रैल को हुई इस समिति की बैठक में 122 विद्यालयों को मान्यता दिये जाने का अनुमोदन कर दिया गया। इस समिति में एडी बेसिक के अलावा बीएसए और वरिष्ठ खंड शिक्षाधिकारी शामिल रहे। सूत्रों के अनुसार इन 122 विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के 65, कक्षा एक से पांच तक के 19 और कक्षा छह से आठ तक के 38 विद्यालय शामिल है।
विज्ञापन


मान्यता समिति की बैठक में सामान्य तौर पर बीएसए द्वारा की गयी संस्तुति के आधार पर ही कार्रवाई की जाती है। नियमत: मान्यता का आवेदन करने वाले विद्यालय की पहले खंड शिक्षाधिकारी द्वारा जांच करायी जाती है और इस जांच के बाद ही बीएसए अपनी संस्तुति के साथ उसे मंडलीय मान्यता समिति के समक्ष प्रस्तुत करता है। जहां तक मानक की बात है तो 180 स्क्वायर फीट के कमरे के साथ ही प्रधानाचार्य कक्ष, शौचालय आदि होने चाहिए। यदि किसी विद्यालय ने बिना मानक पूरा किये ही मान्यता पा ली है तो जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

योगेंद्र कुमार, एडी बेसिक, मंडल आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed