फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सपाइयों ने आभार जनसभा को लेकर झोंकी ताकत

सपाइयों ने आभार जनसभा को लेकर झोंकी ताकत

Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने आभार जनसभा को लेकर झोंकी ताकत
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास को लेकर सपा और भाजपा आमने सामने हैं। प्रधानमंत्री 14 जुलाई को इसका शिलान्यास करने जनपद आ रहे हैं वहीं सपा भाजपा पर सपा के कार्य को अपना बताने का आरोप लगा रही है। इसे लेकर सपा ने 12 जुलाई को आंबेडकर पार्क में आभार जनसभा का आयोजन किया गया है। इस सभा को सफल बनाने के लिए सपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के लिए जनपद आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा इस शिलान्यास को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का पूर्व में ही शिलान्यास कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सपा के कार्यों को अपना बताया जा रहा है। अगर प्रधानमंत्री को जनपद को कुछ देना है तो विश्वविद्यालय की सौगात देते या कोई और बड़ी योजना लेकिन उनके द्वारा सपा कार्यकाल में हुए कार्यों को अपना बताकर वाहवाही लूटी जा रही है। इसके लिए गुरुवार को आ ंबेडकर पार्क में आभार जनसभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शिलान्यास की तस्वीर डालकर लोगों से राय मांगी जा रही है कि जिसका शिलान्यास हो चुका है उसका दोबारा शिलान्यास किया जाना कहां तक उचित है। सपा पूरी तरह से इस शिलान्यास के विरोध में जुटी है। जिसके लिए उसके कार्यकर्ता आभार जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed