फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तेज हुई पुलिस, शुरू हुआ तलाशी अभियान

तेज हुई पुलिस, शुरू हुआ तलाशी अभियान

Mon, 09 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
तेज हुई पुलिस, शुरू हुआ तलाशी अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में पुलिस सहित तमाम खुफिया एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। कार्यक्रम को देखते हुे आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों के होटल, धर्मशाला, लाज आदि प्रमुख स्थानों की जहां सघन तलाशी ली जा रही। वहीं कार्यक्रम स्थल के आसपास के गांव के गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही। सभी लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि लोग अपने यहां परिचितों को ही ठहराएं। बगैर पहचान वालों को कत्तई न रखें। यदि कोई अपरिचित रुकने के लिए आता है तो उसे ठहराएं नहीं, बल्कि उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 जुलाई को आगमन हो रहा। जिले की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस और तमाम खुफिया एजेंसियां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रकार की कोतहाई नहीं बरतना चाह रही। इसके तहत शनिवार से आजमगढ़ शहर के अलावा आसपास के जिलों के सभी होटल, धर्मशाला, लाज, सहित अन्य उन स्थानों की सघन तलाशी लेनी शुरू कर दी है। जहां लोग आते और किराए पर कमरा लेकर ठहरते हैं। इन स्थानों पर मौजूद लोगों का पहचान पत्र आदि की तस्दीक की जा रही है। जो व्यक्ति अंजान हैं। उसके विषय में गहनता से जांच पड़ताल हो रही है। होटल, धर्मशाला, लाज आदि के प्रबंधकों को पुलिस ने सख्त निर्देश दिया है कि बगैर पहचान पत्र वालों को किसी भी कीमत पर अपने यहां न ठहरने दें। ऐसे लोग यदि आते हैं तो पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी जाए। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पुलिस कार्यक्रम स्थल के आसपास के गांव के गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है। बता दें कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों में कई दिग्गज इसी जिले के रहने वाले हैं। ऐसे लोग अपनी ताकत दिखाने और कार्यक्रम में विघ्न पैदा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विशेष सर्तकता बरती जा रही है।
विज्ञापन

0000
आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों के होटल, धर्मशाला, लाज आदि में रहने वालों का सत्यापन किया जा रहा। बगैर पहचान वालों को न ठहराने की संबंधितों को चेतावनी दी गई है। - रविशंकर छवि, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed