फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जल्द एमआरआई की सुविधा से लैस होगा मंडलीय अस्पताल

जल्द एमआरआई की सुविधा से लैस होगा मंडलीय अस्पताल

Fri, 23 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जल्द एमआरआई की सुविधा से लैस होगा मंडलीय अस्पताल
आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल में जल्द ही एमआरआई की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मशीन स्थापना के लिए जगह भी उपलब्ध करा दिया है। जल्द ही एमआरआई मशीन स्थापित करने की कवायद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में एमआरआई जांच की सुविधा नहीं थी। जिसके चलते मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। मरीजों की सुविधा के लिए मंडलीय अस्पताल प्रशासन ने शासन को एमआरआई मशीन स्थापित कराने के लिए प्रस्ताव ढाई माह पूर्व भेजा था। अस्पताल प्रशासन के प्रपोजल पर शासन ने एमआरआई मशीन स्थापना के लिए बुधवार को स्वीकृति प्रदान कर दी। प्रदेश के 13 मंडलीय अस्पतालों पर शासन ने एमआरआई मशीन लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रति अस्पताल 96.87 लाख रुपये की धनराशि भी भवन निर्माण के मद में स्वीकृत की है। वहीं अस्पताल प्रशासन शासन द्वारा नियुक्त वेंडर को भवन निर्माण के लिए जगह उपलब्ध करा दिया है। जल्द ही मशीन स्थापना की कवायद शुरू होने के साथ ही मरीजों को अस्पताल परिसर में ही एमआरआई की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन




लगभग ढाई माह पूर्व शासन को प्रपोजल भेजा गया था। इसके साथ ही वेंडर को अस्पताल परिसर में पहले से बने भवन के साथ ही खाली जमीन दिखा दी गई है। जल्द ही काम शुरू करा कर एमआरआई जांच की सुविधा मरीजों को उपलब्ध करानी शुरू कर दी जाएगी। -डॉ. जीएल केशरवानी, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed