{"_id":"5aa4215a4f1c1ba8768b4d32","slug":"141520705882-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिऔध कला के भी बहुरेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिऔध कला के भी बहुरेंगे दिन
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के विकास भवन क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन हरिऔध कला भवन के दिन बहुरने के आसार मिल चुके हैं। शासन द्वारा इसके निर्माण को पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। हालांकि इस बजट से निर्माण तो पूरा नहीं होगा लेकिन कुछ कार्य आगे जरूर बढ़ेगा।
विकास भवन क्षेत्र स्थित हरिऔध कला भवन काफी जर्जर होने के कारण ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद सपा शासन काल में इसके निर्माण के लिए 17 करोड़ का बजट निर्धारित कर इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस को सौंपी गई। कार्यदायी संस्था ने तेजी से कार्य शुरू किया। दो मंजिला तक भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन तीसरी मंजिल पर दीवाल बनाकर छूटी हुई है। काफी दिनों से कार्यदायी संस्था द्वारा बजट का इंतजार किया जा रहा था। ताकि इसके निर्माण को पूरा किया जा सके। क्योंकि निर्धारित बजट में से उसे सिर्फ लगभग आठ करोड़ र्ुपये ही प्राप्त हुए थे। अभी उसे नौ करोड़ रुपयों की आवश्यकता इसके निर्माण को पूरा करने के लिए थी। शुक्रवार को सरकार ने हरिऔध कला भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये अवमुक्त किए। हालांकि जितना कार्य बाकी है उससे कार्य तो पूरा नहीं होगा लेकिन अब इसके लिए बजट मिलने की उम्मीद जग गई है।
00000000000
बिल्डिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब उसकी फिनिशिंग का कार्य बाकी है। इस पैसे से कला भवन में फिनिशिंग का कार्य कुछ हो जाएगा। लेकिन जब तक पूरा बजट नहीं मिलेगा तब तक कार्य पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
पीएन यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीएनडीएस।