{"_id":"5a8874cd4f1c1ba3268babe8","slug":"141518892237-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के आठ वार्डों में सफाई कर्मियों का कार्य आदेश जारी न होने से विगत तीन दिनों से सफाई का कार्य बाधित है। इससे नाराज इन वार्डों के सभासदों ने शनिवार को पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपा।
शासन के निर्देशानुसार नगरपालिका क्षेत्र आजमगढ़ के आठ वार्डों में सफाई का कार्य आउटशोर्सिंग के माध्यम से होता है। 2017 में निविदा निकालकर अजय सिंह को 90 सफाई कर्मियों का ठेका दिया गया था। लेकिन जांच में 90 के स्थान पर कम सफाईकर्मी ही कार्य करते हुए मौके पर मिले। इस पर जिलाधिकारी के आदेश पर उनकी ठेके को निरस्त कर दिया गया। ठेका निरस्त होने के बाद अजय सिंह कोर्ट चले गए। इसी बीच नगर पालिका ने ई-टेंडर के माध्यम से टेंडर करा दिया। जिसमें सफाई कर्मी उपलब्ध कराने का ठेका काली चौरा निवासी संतोष सिंह को मिल गया। उनको कार्य आदेश जारी करने के बजाए पालिकाध्यक्ष ने अपनी गैर मौजूदगी का हवाला देते हुए ठेके को निरस्त करने की बात कही। इन सबके बीच नए टेंडर पर कार्य आदेश ठेकेदार को जारी नहीं किया गया। जिसके कारण नगर के आठ मुहल्लों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। वर्तमान में लगन का मौसम चलने के कारण जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे नाराज नरौली, हरबंशपुर, रैदोपुर, सिधारी पूर्वी, सिधारी पश्चिमी, सर्फुद्दीनपुर, मड़या और सिविल लाइन वार्ड के सभासदों ने शनिवार को नगरपालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी एसडीएम सदर प्रशांत कुमार भारती को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने पूर्व की भांति सफाई कर्मियों की आपूर्ति बहाल रखने की मांग की। इस मौके पर धीरज कुमार, संगीता राय, रीता देवी, प्रेमचंद यादव, अंजलि सोनकर, स्वामीनाथ, मनोज यादव, रविप्रकाश यादव, विशाल श्रीवास्तव, रईस अहमद आदि उपस्थित थे।