फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा का आरोप

ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा का आरोप

Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा का आरोप
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित बंजर भूमि पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए है। ग्रामीणों का कहना है कि डीएम के आदेश के बाद भी तहसील प्रशासन अवैध कब्जा हटवाने की कोई कवायद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव में स्थित बंजर भूमि पर ग्रमीणों के घरों का नाबदान बहता है। इस बंजर भूमि पर गांव के ही हाजी अनवारूलहक पुत्र स्व. जुनैद खां अवैध रुप से कब्जा कर रहे है। अवैध कब्जा के चलते ग्रामीणों के समक्ष नाबदान का पानी बहाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव निवासी वसीम पुत्र सलीम ने इसकी शिकायत दो दिसंबर को बिलरियागंज थाने पर की। जिस पर पुलिस जब पहुंची तो अवैध कब्जा करने वालों ने बंजर भूमि पर कराए जाने वाले निर्माण कार्य को रोक दिया। पुलिस के जाने के बाद पुन: निर्माण कार्य शुरू हो गया। जिस पर वसीम ने शिकायती पत्र जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को दिया। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने सगड़ी तहसील प्रशासन को जांच कर बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। डीएम के आदेश के बाद भी अब तक तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाने की कोई कवायद नहीं की है, जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed