{"_id":"5a3562cd4f1c1bee688c216f","slug":"141513448141-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन दिवस के रूप में मनेगा पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन दिवस के रूप में मनेगा पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भाजपा 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इसको लेकर पार्टी की ओर से शनिवार को 17 मंडलों में बैठक का आयोजन किया गया।
हरैया मंडल में बैठक को संबोधित करते गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि सभी बूथों पर पार्र्टी उनके कार्यों, विचारों और केन्द्र-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि राय ने की। विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र सिंह रहे। तरवां और पल्हना मंडल की बैठकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि अटल जी के सपने को मोदी और योगी सरकार बखूबी पूरा कर रही। कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से बेहतर दिन नहीं हो सकता है। हाफिजपुर और मुबारकपुर मंडल में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने सुशासन दिवस की तैयारियों को जायजा लिया। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार माहुल नगर पंचायत के काली चौरा मंदिर पर हुई बैठक में जन्मदिन की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर रामनयन सिंह, ध्रुव सिंह, कमलेन्द्र मिश्र, जयप्रकाश सिंह, रामा साव, विनोद उपाध्याय, प्रमोद पाठक, धु्रव चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।