फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिले की पुलिस के भरोसे होगी सीएम की सुरक्षा

जिले की पुलिस के भरोसे होगी सीएम की सुरक्षा

Tue, 14 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले की पुलिस के भरोसे होगी सीएम की सुरक्षा
आजमगढ़। नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावी मैदान में उतरे अपने सूरमाओं के समर्थन में वोट बटोरने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 16 नवंबर को जिले में आ रहे। शहर के मध्य में स्थित डीएवी कालेज परिसर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीओ के आगमन की सूचना पर पुलिस ने एडीजी वाराणसी जोन से और फोर्स की डिमांड की है। लेकिन निकाय चुनाव और गाजीपुर में भी सीएम के आने की वजह से बाहरी फोर्स मिलने की कम संभावना है। ऐसे में जिले की पुलिस के भरोसे सीएम की सुरक्षा होगी। कार्यक्रम के दौरान चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात करने के लिए ड्यूटियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री गाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद 16 नवंबर की शाम को आजमगढ़ जिले में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस लाइन परिसर में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वे करीब पांच सौ मीटर दूर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से 350 सिपाही, 50 हेडकांस्टेबल, 25 दरोगा, छह सीओ के अलावा काफी संख्या में पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सीएम के आगमन से पहले ही पुलिस दीवानी न्यायालय की तरफ से पुलिस लाइन गेट की तरफ जाने वाले मार्ग पर रास्ता बंद कर देगी। पुलिस लाइन से निकलकर सीएम डीएवी कॉलेज परिसर में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और पुन: पुलिस लाइन परिसर से ही हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए अन्य जिलों से फोर्स मांगी गई है। लेेकिन मंगलवार की शाम तक वहां से कोई सार्थक सूचना नहीं मिली है। जिले में मौजूद पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed