फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भारी सुरक्षा के बीच विजयादशमी का मेला आज

भारी सुरक्षा के बीच विजयादशमी का मेला आज

Fri, 29 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
भारी सुरक्षा के बीच विजयादशमी का मेला आज
आजमगढ़। दशहरा मेला और मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है। मेले में सुरक्षा के लिए व्यापक पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सादी वर्दी में पुलिस को लगाया गया है। मेले में किसी प्रकार का विघ्न न हो इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। शनिवार को विजयादशमी पर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों और धार्मिक स्थलों पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। ऐसे में चोर, उचक्कों को अलावा मनचले भी सक्रिय रहते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी मेलों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की है। बड़े पैमाने पर पुलिस, पीएसी, होमगार्ड के जवान और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीएम आदि को गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। सादे वर्दी में भी पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इन मार्ग से नहीं गुजरेंगे वाहन
आजमगढ़। शहर में विजयादशमी के मेले को देखते हुए पुरानी जेल तिराहे से बड़ा देव, मातबरगंज, चौक की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगाया गया है। इसके अलावा काली चौरा से एलवल तिराहा की तरफ से बड़ा देव, कालीनगंज, दलालघाट, कोट चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर रोक है। इसके अलावा पांडेय बाजार चौराहे से पानी की टंकी तिराहा, जामा मस्जिद की तरफ, पहाड़पुर तिराहा से तकिया, पुरानी कोतवाली, चौक की तरफ से किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। इसी प्रकार से पालिटेक्निक चौराहा, हर्रा की चुंगी के मार्ग से भी प्रवेश रोक दिया गया है। इन मार्ग की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को शहर के बाहर बाईपास से होकर आने और जाने की छूट दी गई है।
विज्ञापन


रानी की सराय बाजार से नहीं गुजरेंगे वाहन
आजमगढ़। शहर के बाद एक अक्तूबर को रानी की सराय बाजार में लगने वाले दो दिवसीय मेले को देखते हुए तीन अक्तूबर तक रानी की सराय बाजार में किसी भी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। इन तीन दिनों तक मऊ, गोरखपुर, फैजाबाद की तरफ से आने वाले वाहन बैठौली बाइपास से हाफिजपुर, भंवरनाथ से तहबरपुर, निजामाबाद होते हुए गंतव्य को जाएंगे। इसी प्रकार बेलइसा से रानी की सराय की तरफ वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद और लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन मुहम्मदपुर, फरिहां, निजामाबाद, तहबरपुर, भंवरनाथ से होते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयादशमी का मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। मेले को देखते हुए प्रमुख मार्ग से वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियम के विरुद्ध कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
- मो. तारिक, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed