फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   75 फीसदी उपस्थिति पर ही मिलेगी छात्रवृति

75 फीसदी उपस्थिति पर ही मिलेगी छात्रवृति

Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
75 फीसदी उपस्थिति पर ही मिलेगी छात्रवृति
आजमगढ़। 11वीं से ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों की कक्षा में उपस्थिति 75 फीसदी से कम रही तो उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ता सकता है। नई सरकार में शासनादेश आने के बाद इस संबंध में समाज कल्याण विभाग ने जिले के शिक्षण संस्थाओं को पत्र भेज दिया है। साथ ही शासन की ओर से ऐसे विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर रोक लगा दी गई है, जिन कोर्सों के प्रमाण-पत्र संस्थाएं अपने स्तर से जारी करती थी।
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि विद्यार्थी नियमित कालेज जाएं, ताकि उनके पढ़ाई का स्तर सुधर सके। इसके लिए सरकार की ओर से ऐसे विद्यार्थी जिनकी कालेज में 75 फीसदी से उपस्थिति कम है उन्हें छात्रवृत्ति देने पर रोक लगा दी गई है। अब छात्रवृत्ति पाने के लिए कालेज में 75 फीसदी उपस्थिति होनी चाहिए। वहीं, पश्चिमी उप्र में शिकायत मिल रही थी ऐसे विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति दी जा रही है, जिनके कोर्स के प्रमाण पत्र संस्थाओं की ओर से खुद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार की ओर से ऐसे विद्यर्थियों की छात्रवृत्ति पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए 75 फीसदी अनिवार्य करने के आदेश हैं। शिक्षण संस्थाओं को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। वही इस पर नजर रखेंगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव रतन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed