फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चुनाव परिणामों से कहीं छाई खुशी तो कहीं दिखी मायूसी

चुनाव परिणामों से कहीं छाई खुशी तो कहीं दिखी मायूसी

Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
चुनाव परिणामों से कहीं छाई खुशी तो कहीं दिखी मायूसी
आजमगढ़। जनपद रिक्त बीडीसी और ग्राम प्रधान के छह पदों पर हुए मतदान के बाद सोमवार को ब्लाक मुख्यालयों हुई मतगणना के बाद निर्वाचित प्रधानों की घोषणा के बाद उनके समर्थक खुशी झूम उठे। जिला प्रशासन ने जीत के बाद विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद भी कुछस्थानों पर निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीडीसी में छह सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा हुई थी। जिसमें से मिर्जापुर विकास खंड की परवेजाबाद कैथौली, तहबरपुर विकास खंड की जानकीपुर अहियाई और पल्हनी विकास खंड की हैदराबाद सीट पर नामांकन वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। बाकी बची तीन सीटों मार्टीनगंज विकास खंड की सिकरौर सहबरी, लालगंज विकास खंड की डोमनपुर और सठियांव विकास खंड की डिलिया सीट पर कई प्रत्याशी होने के कारण एक जुलाई को मतदान कराया गया था। सोमवार की सुबह तीनों विकास खंडों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। जिसमें मार्टीनगंज विकास खंड की सिकरौर सहबरी सीट पर गौरव को 747 और राजेश को 387 मत प्राप्त हुए। जिसमें गौरव 360 मतों से विजयी घोषित हुए। मतदान के दौरान इस सीट पर कुल 1157 मत पड़े थे। मतगणना में 23 मत अवैध पाए गए। लालगंज विकास खंड की डोमनपुर बीडीसी सीट से गंगा को 618 और परमजीत को 449 मत प्राप्त हुए। जिसमें गंगा को 149 मतों से विजयी घोषित किया गया। इस सीट के लिए कुल 1073 मत पड़े थे। मतगणना के दौरान छह मत अवैध पाए गए। वहीं सठियांव विकास खंड की डिलिया बीडीसी सीट पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें मोती को 260, कपूर को 249, संदीप कुमार को 199 और प्रदीप को 130 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मोती को 11 मतों से विजयी घोषित किया गया। मतदान के दौरान कुल 871 मत पड़े थे जिसमें से मतगणना में 33 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान पद के लिए चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई थी। जिसमें से एक सीट बिलरियागंज विकास खंड की बघवार पर निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण मतदान के दिन तीन सीटों पर ही मतदान हुआ। सोमवार को हुई मतगणना में फूूलपुर विकास खंड की आदममऊ ग्राम पंचायत सीट पर मुन्नी देवी को 172 मतों से विजयी घोषित किया गया। मुन्नी देवी को 440, रूपा को 268 और मंजू को 50 मत प्राप्त हुए। जबकि मतदान के दिन पड़े 786 मतों में 28 मत अवैध पाए गए। फूलपुर विकास खंड की शेखवलिया मटियार ग्राम पंचायत सीट से जलशा को 95 मतों से विजयी घोषित किया गया। मतगणना में जलशा को 417, तारा देवी को 322, अमरून्निशा को 10 और केवला देवी को 35 मत प्राप्त हुए। जबकि मतदान के दौरान 793 मत पड़े थे जिसमें से नौ मत अवैध पाए गए। वहीं सठियांव विकास खंड की पाही जमीन पाही ग्राम पंचायत सीट से विरेंद्र को 179 मतों से विजयी घोषित किया गया। मतगणना में विरेंद्र को 730 और उनके प्रतिद्वंदी सुकुरी देवी को 551 मत मिले। मतदान में पड़े 1301 मतों में 20 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान की समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उनको प्रमाण पत्र दिया गया।



ब्लाक मुख्यालयों पर रही गहमा-गहमी
आजमगढ़। उपचुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना शुरू हुई। मतगणना शुरू होने से पूर्व ही उपचुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थक ब्लाक मुख्यालयों पर जम गए थे। हर कोई अपने प्रत्याशी की स्थिति की जानकारी लेने के लिए बचैन था। जैसे ही विजयी प्रत्याशी की घोषणा हुई उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों ने फूलमाला के साथ बिजयी प्रत्याशी का स्वागत किया लेकिन जो हार गए उनके समर्थक मायूस होकर समय से पहले ही लौट गए।




सुरक्षा के थे व्यापक इंतजाम
आजमगढ़। उपचुनाव के लिए होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन द्वारा संबंधित ब्लाक म़ुख्यालयों पर पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई थी। मतगणना एजेंटों के अलावा किसी को भी मतगणना स्थल तक जाने की इजाजत नहीं थी। पुलिस हर पल लोगों को ब्लाक मुख्यालय गेेट से हटा रही थी। लेकिन कुछ देर बाद ही लोग पुन: गेेट पर जमा हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed