फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सिर्फ मिट्टी और बोल्डर डाल कर गड़ढा मुक्त हो रही सड़क 1

सिर्फ मिट्टी और बोल्डर डाल कर गड़ढा मुक्त हो रही सड़क 1

Wed, 13 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ मिट्टी और बोल्डर डाल कर गड़ढा मुक्त हो रही सड़क 1
अहरौला। शासन ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके तहत कप्तानगंज-अहरौला मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की कवायद की जा रही है। लेकिन, इसमें मानक की अनदेखी हो रही है। सिर्फ मिट्टी व बोल्डर डाल कर गड्ढों को पाटा जा रहा है।
विज्ञापन

कप्तानगंज-अहरौला मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों को पाटने के लिए बोल्डर व भस्सी का इस्तेमाल किया जाता है। भस्सी डाले जाने से पानी पड़ने पर वह बोल्डरों को पूरी तरह से जाम कर देती है लेकिन इस मार्ग पर ठेकेदार गड्ढों में सिर्फ मिट्टी व बोल्डर डाल कर उसे पटवा दे रहे हैं। इस खानापूर्ति से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस गड्ढा मुक्ति अभियान से सिर्फ सरकारी धन का बंदरबांट हो रही है। जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकी नाथ व भ्रष्टाचार निवारण मंच के लक्ष्मी चौबे का कहना है कि विभाग यदि मानक के अनुरूप काम नहीं कराता है तो इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed