{"_id":"5c703b90bdec22297827ba0c","slug":"131550859152-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एप पर देखें सार्वजनिक शौचालय की स्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एप पर देखें सार्वजनिक शौचालय की स्थित
विज्ञापन
आजमगढ़। यदि आप किसी शहर में जा रहे हैं और आपको सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता है तो परेशान होने या किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। एसबीएम नगरीय के तरफ एक एप जारी किया गया है। इस पर शहर से सभी सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति अपडेट मिलेगी। नगर विकास विभाग को सभी ईओ को इसके बारे में प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र के साफ सुथरा रखने के लिए शासन की ओर से पहले व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए। इसके बाद पुरुषों और महिलाओं के लिए सार्वजनिक, सामुदायिक और पिंक शौचालय बनवाए गए। इसके बाद नहर विभाग की ओर से इन शौचालयों को गूगल पर भी मैप कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत गूगल टायलेट लोकेटर नाम एक एप भी जारी किया गया है। इसे प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में डाउलोड किया जा सकता है। इसके बाद आप जिस शहर में उसमें सार्वजनिक, सामुदायिक और पिंक शौचालयों की स्थिति देख सकते हैं। इससे दूसरे शहरों की यात्रा करने वालों लोगों को काफी सहूलियत होगी।
0000000
आईईसी के तहत निकायों को मिले 9.50 लाख
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत स्वच्छता के प्रचार प्रसार, जन जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन के लिए जनपद के निकायों को 9.50 लाख की धनराशि जारी की गई है। इस धनराशि से बैनर, होर्डिंग्स, वाल राइटिंग आदि से लोगों को शौचालय के प्रयोग और गंदगी न फैलाने के बारे में अपील की जाएगी। इसके आजमगढ़ पालिका को 3.30 लाख, मुबारकपुर को 2.11 लाख और शेष धनराशि नगर पंचायतों के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन
0000000
सभी निकायों के ईओ को इस एप के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोग इसके बारे में जान सकें और सार्वजनिक शौचालयों का प्रयोग कर सकें।
नरेंद्र सिंह, प्रभरी अधिकारी नगरीय निकाय