{"_id":"5c2d0498bdec225725363905","slug":"131546454168-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट्स के 37 खिलाड़ी हरियाणा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट्स के 37 खिलाड़ी हरियाणा रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हरियाणा के हिसार जिले में नार्थ जोन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन चार से छह जनवरी को हो रहा है। इसमें नार्थ जोन के आठ राज्य पंजाब, दिल्ली, जम्मू-काश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के खिलाड़ी भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश से लगभग 70 खिलाडी प्रतिभाग कर रहें हैं। इसमें आजमगढ़ मंडल के 37 खिलाड़ियों का चयन टीम में हुआ है। सभी खिलाड़ी बुधवार को कैफ़ियात एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ये मंडल के लिए गर्व का विषय है कि आजमगढ़, मऊ और बलिया से 37 खिलाड़ियों का चयन नार्थ जोन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सभी खिलाड़ियों ने गत माह आयोजित राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीता था। सभी खिलाड़ियों ने 10 दिन के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया था। सभी खिलाडी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जसपाल सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिभाग करेंगे। कोच ज्ञानेन्द्र चौहान को नियुक्त किया गया है। आजमगढ़ के कोच शिवम तिवारी भी टीम में शामिल हैं। गौरव अग्रवाल, डॉ. सीकेत्यागी, सहजानन्द राय, नितिन गौड़, पारितोष राय, संदीप सिंह सोनू, राजीव प्रताप सिंह गप्पू, विकास सिंह, विनय प्रजापति, शुभम पाण्डेय, शुभम तिवारी, रविन्द्र पाण्डेय, अभिनव जायसवाल, आलोक कुमार सिंह, चंदन सिंह, सतेंद्र शर्मा, क्षविनाथ चौबे, सुषमा चौबे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
इन खिलाड़यों का हुआ चयन
बालिका वर्ग : अर्चिशा त्रिपाठी, अनामिका सिंह, श्रेया सिंह, इप्शिता सिंह, सोनल सिंह, प्रवृत्ति जायसवाल, आयुषी पाण्डेय, आकांक्षा मद्धेशिया, पूजा यादव, करिश्मा मद्धेशिया।
बालक वर्ग : दिनेश चौहान, सूरज यादव, विशांत सिंह, अमृत राज यादव, आनंद सिंह, अरुण यादव, आर्यवीर सिंह, आयुष शर्मा, अनुराग कुमार, शिवांशु सिंह, आलोक यादव, अर्चित पाण्डेय, रणविजय यादव, सात्विक यादव, अनमोल यादव, अनुराग सिंह, दिव्यांश यादव, प्रिंस कुमार, श्याम विश्वकर्मा, सुमित सिंह, शिवम सिंह, प्रांजल मणि शुक्ल, आदर्श गुप्ता, गुलशन भारद्वाज, सुनील चौहान, ज्ञानदीप कुमार, धीरज चौहान टीम में शामिल हैं।