फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विशेष पुनरीक्षण अभियान में आए 11455 आवेदन

विशेष पुनरीक्षण अभियान में आए 11455 आवेदन

Wed, 28 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विशेष पुनरीक्षण अभियान में आए 11455 आवेदन
आजमगढ़। आयोग के निर्देश पर जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 19 नवंबर से 25 नवंबर तक चले अभियान में नाम बढ़ाने के लिए 11455 लोगों ने आवेदन किया। जबकि नाम काटने के लिए कुल 8446 आवेदन प्राप्त हुए। अगर विधानसभावार नाम जोड़ने के लिए आए आवेदनों की स्थिति देखें तो अतरौलिया में 211, गोपालपुर में 2366, सगड़ी 1018, मुबारकपुर में 1260, आजमगढ़ में 1143, निजामाबाद में 2923, फूलपुर पवई में 758, दीदारगंज में 301, लालगंज में 927 और मेंहनगर में 548 आवेदन आए। इस प्रकार अगर देखें तो नाम बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन निजामाबाद और सबसे कम आवेदन अतरौलिया में आए। इस दौरान मृतक, डुप्लीकेट औ शिफ्टेड मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कुल 8446 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें अतरौलिया में जीरो, गोपालपुर में 2808, सगड़ी में 2277, मुबारकपुर में 192, आजमगढ़ में 141, निजामाबाद में 1133, फूलपुर पवई में 553, दीदारगंज में 643, लालगंज में 201 और मेंहनगर में कुल 498 आवेदन आए। इस प्रकार अगर देखें तो नाम हटाने के लिए सगडी तहसील की दोनों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा आवेदन आए। जिसमें गोपालपुर पहले और सगड़ी दूसरे स्थान पर है। जबकि अतरौलिया में नाम काटने के एक भी आवेदन नहीं आए। नाम संशोधन के 121 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed