फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पौधरोपण में बिजली विभाग का खेल, लगते ही सुख गए पौधे

पौधरोपण में बिजली विभाग का खेल, लगते ही सुख गए पौधे

Sat, 18 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण में बिजली विभाग का खेल, लगते ही सुख गए पौधे
आजमगढ़। पंद्रह अगस्त पर जिले में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत 16 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें बिजली विभाग भी शामिल था और इस विभाग ने इस अभियान में जम कर खेल खेला। परिणाम यह हुआ कि मानक के अनुरूप पौधो का रोपण न होने से हाइडिल परिसर में लगाये गये पौधे दो दिनों में ही सूख गये तो वहीं 1107 पौधे लगाने का दावा भी हवा-हवाई ही नजर आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा जिले को मिले 16 लाख से अधिक पौधों के रोपण को लेकर बिजली विभाग को पूरे जिले के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित हुआ था यह तो मुख्य अभियंता भी नहीं बता सके। बिजली विभाग में इसके लिए अधिशाषी अभियंता चंद्रेश कुमार उपाध्यय को जिम्मेदारी दी गई। सिर्फ सिधारी हाईडिल परिसर में ही विभाग ने 1107 पौधे का रोपण कराने का दाव किया, लेकिन इसमें भी विभाग ने जबरदस्त खेल किया। एक तो दावे के अनुरुप पौधो का रोपण मौके पर नहीं दिखाई दिया वहीं जो पौधो को रोपित करने में भी मानक की अनदेखी की गई। जिसके चलते लगने के मात्र दो दिन बाद ही ज्यादातर पौधे सुखने भी लगे। पौधरोपण के लिए जो गड्ढे खोदे गये थे, उसमें न तो पौधा लगाने के बाद पर्याप्त मिट्टी ही डाली गई न ही उनकी सिंचाई ही की गई, जिसका परिणाम दो दिनों में ही सामने आ गया। इस बाबत पूछे जाने पर अधिशाषी अभियंता चंद्रेश कुमार उपाध्याय भड़क उठे ।
विज्ञापन


बिजली विभाग द्वारा जिले में पौधरोपण की जिम्मेदारी अधिशाषी अभियंता वितरण खंड प्रथम चंद्रेश कुमार उपाध्याय को दी गई थी। इस बारे में जो कुछ भी जानकारी है यह वे ही दे सकते है। मुझ़े पौधरोपण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पंकज अग्रवाल, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग, आजमगढ़।

हाईडिल परिसर में बिजली विभाग द्वारा किये गये पौधरोपण को लेकर जो भी शिकायत है, उसकी जांच करायी जायेगी और कमियां मिलने पर निश्चित तौर पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed