{"_id":"5b464c044f1c1bae288b5f7e","slug":"131531333636-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के दावेदार भी ताकत दिखाने को बेताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के दावेदार भी ताकत दिखाने को बेताब
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लोस चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के इस दौरे को दावेदार पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रहे हैं। सभी के अंदर अपनी उपयोगिता साबित करने की होड़ लगी हुई है। जनसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ लेकर पहुंच वो अपनी दावेदारी को पुख्ता करने की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए हैं। इसके लिए दावेदार अपने क्षेत्रों के लोगों, सगे-संबंधियों से 14 जुलाई को साथ चलने की अपील कर रहे हैं। लोकसभा का चुनाव 2019 में होना है। ऐसे में प्रधानमंत्री की 14 जुलाई को जनपद में होने वाली रैली टिकट के दावेदारों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। हर दावेदार भीड़ के जरिए अपनी ताकत का एहसास कराने की फिराक में जुटा हुआ है। क्योंकि सबको मालूम है कि इसी भीड़ के जरिए उनकी टिकट की दावेदारी मजबूत होगी। इसलिए सुबह होते ही यह दावेदार अपने समर्थकों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। उनके द्वारा समर्थकों से अपने साथ कुछ लोगों को लाने की अपील की जा रही है। इन लोगों द्वारा अपने नात रिश्त ेदारों को भी फोन करके इस रैली में शामिल होने और कुछ लोगों को साथ लेकर अपने साथ चलने का अनुरोध कर रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर भी इसकी झलक देखने को मिली। हर कोई मुख्यमंत्री को अपना चेहरा दिखाने के लिए बेताब रहा। हालांकि अभी लोकसभा चुनाव में एक वर्ष का समय शेष है लेकिन प्रधानमंत्री की इस रैली को लोकसभा चुनाव से पूर्व शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। इस शक्ति प्रदर्शन में टिकट के इन दावेदारों की भूमिका बहुत बड़ी होगी।
विज्ञापन