फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रधान और कोटेदार पर लगाए आरोप

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रधान और कोटेदार पर लगाए आरोप

Sun, 01 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रधान और कोटेदार पर लगाए आरोप
अंबारी। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के मुंहचुरा गांव में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधान, कोटेदार एवं प्रधान के भाई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान ने ग्रामीणों से विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन के नाम पर दो-दो सौ रुपये लिए हैं। इसके बाद भी पेंशन नहीं बनवाया। उज्ज्वला गैस कनेक्शन के नाम पर 1500-1500 रुपये लिए गए लेकिन कनेक्शन नहीं दिलाया। गांव की ऊषा देवी, सीमा यादव, शौभावती देवी, मालती देवी ने बताया कि उज्ज्वला गैस योजना के लिए प्रधान ने पैसे लिए हैं। गांव के कोटेदार एवं प्रधान के भाई पंजाब में नौकरी करते हैं। कभी-कभी राशन और केरोसिन देते हैं। अधिकतर लोगों को राशन, तेल मिलता ही नहीं है। दो-दो महीने बाद कोटेदार द्वारा राशन दिया जाता है। उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। सहायक पूर्ति अधिकारी विजय कुमार साहनी का कहना है कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मुंहचुरा के प्रधान जगदीश धरिकार का कहना है कि विपक्षी अपने पक्ष के कुछ लोगों को लेकर हमें बदनाम कर रहे हैं। हमारे गरीब होने का फायदा उठाना चाहते हैं। विपक्षी हमसे पैसा मांगते हैं। कोटे की दुकान के संबंध में प्रधान का कहना है कि कोटेदार हमारे भाई जरूर है, लेकिन हमसे अलग रहते हैं। कोटे के संबंध में कई बार जांच हो चुकी है। राशन सही ढंग से वितरित किया जा रहा है। प्रधान की राजनीति के तहत ग्रामीणों को भड़काया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed