{"_id":"5af9d4c94f1c1bde408b5497","slug":"131526322377-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयनाथ सिंह बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयनाथ सिंह बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष
Updated Mon, 14 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय का कार्यकाल पूरा होते ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जयनाथ सिंह को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने उनके भवानीपुर अतरौलिया स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लखनऊ प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हो गए। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके आजमगढ़ मुख्यालय आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनुभव सिंह अन्नू, कुशल सिंह गौतम, आगम सिंह, मनीष सिंह, चंद्रजीत तिवारी, गोपेश्वर सिंह, अजय कुमार यादव आदि उपस्थित थे। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह को बनाए जाने पर मुबारकपुर क्षेत्र के भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर दुर्गेश सिंह, गनेश साहनी, नासिर रजा, मंगल सिंह, अमित सिंह, सुदामा गोंड़, सरवन राजभर आदि उपस्थित थे। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार इससे क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।
अतरौलिया क्षेत्र के भवानीपुर निवासी जयनाथ सिंह ने शिब्ली कालेज से छात्र राजनीति की शुरुआत की और 1987 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रहे राजनाथ सिंह के सानिध्य में वह भाजपा में शामिल हुए। 1987 से लगातार वह भाजपा में ही बने रहे। इसी दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी में भी उनको दो बार जगह मिली , 2012 में भाजपा की टिकट से आजमगढ़ सदर विधानसभा से विधानसभा का चुनाव लड़े। मगर इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। जिला महामंत्री विनोद राजभर, आनंद तिवारी, जितेंद्र सिंह गुड्डू, चंद्रजीत तिवारी, प्रभाकर तिवारी, दिनेश मद्धेशिया, प्रदीप मद्धेशिया, रमेश कुमार कसौधन, शिवओम सिंह, संतोष यादव आदि ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के समीप भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, रविंद्र राय, विजय कुमार सिंह भक्कू, गुड्डू सिंह बोहना, डा. अनिल सिंह, अखिलेश सिंह, अनिल मद्घेशिया, आनंद गुप्ता, अजय सिंह, प्रदीप सिंह, पिंटू सिंह आदि उपस्थित थे।