फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छात्रों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

छात्रों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 11 May 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़। गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा की समस्याओं के समर्थन में शुक्रवार को शिब्ली नेशनल कालेज के छात्रों ने लालजी यादव, अजय कुमार यादव, अभिषेक कुमार यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन कर महाविद्यालय की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा और पूरा किए जाने की मांग की। गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार यादव और अभिषेक यादव ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में एनसीसी और साइकिल स्टैंड नहीं है इसके अलावा अभी तक छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति छात्रों को नहीं मिली हुई है। छात्रों नें चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो छात्र संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर शिब्ली महाविद्यालय के शारिक खान, हरिनाथ यादव, यादवेंद्र यादव, अली दाउदी, सरवन यादव, अमित यादव, राजेश यादव, कोयलसा कालेज के उपाध्यक्ष यमुना राजभर सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed