फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रधान पद पर सात और बीडीसी पद पर एक नामांकन वापस

प्रधान पद पर सात और बीडीसी पद पर एक नामांकन वापस

Fri, 16 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पद पर सात और बीडीसी पद पर एक नामांकन वापस
आजमगढ़। जनपद में रिक्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी पदों के लिए 22 फरवरी को होने वाले उपनिर्वाचन के लिए गुरुवार को संबंधित ब्लाकों पर नामांकन वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन का कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान पद से सात और बीडीसी के एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया। नामांकन वापसी का कार्य संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों में प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया।
विज्ञापन

नामांकन वापसी में पल्हना विकास खंड के इस्माइलपुर भरकीपुर ग्राम प्रधान पद की सीट के लिए आठ लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से तीन लोगों ने नामांकन वापस ले लिया। पवई विकास खंड के खंडौरा ग्राम प्रधान सीट के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए थे। जिसमें एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बिलरियागंज विकास खंड की हेंगाईपुर ग्राम प्रधान सीट के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया था जिसमें एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया अब दो प्रत्याशी मैदान में हैं। मिर्जापुर विकास खंड के मधुरामपुर ग्राम प्रधान पद के लिए तीन ने नामांकन किया था। एक ने नामांकन वापस ले लिया। ठेकमा विकास खंड की रवनियां ग्राम प्रधान पद पर चार लोगों ने नामांकन किया था जिसमें एक ने नामांकन वापस कर लिया। वीडीसी के उपनिर्वाचन में पल्हना विकास खंड के महादेवपारा सीट के लबिए तील लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें गुरुवार को एक ने नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद शेष बचे प्रत्याशियों में प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया गया। अब प्रधान पद की आठ सीटों पर 24 प्रत्याशी और बीडीसी की चार रिक्त सीटों पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं। 22 फरवरी को उपनिर्वाचन के लिए मतदान का कार्य संपन्न कराया जाएगा। 24 फरवरी को ब्लाक मुख्यालयों पर मतों की गणना होगी और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed