फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बढ़ी सिहरन

बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बढ़ी सिहरन

Wed, 14 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बढ़ी सिहरन
आजमगढ़। विगत दो दिनों से आसमान में डेरा डाले बादलों ने सोमवार की रात के साथ ही मंगलवार की सुबह को भी कुछ देर के लिए ही सही बारिश की। इस बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। वहीं जिन किसानों के खेतों में अभी आलू की फसल खड़ी है उनके माथे पर शिकन देखने को मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को भी पूरे दिन आसमान में काले बादलों ने डेरा डाले रखा। हालांकि बदली के साथ हवा न चलने से ठंड में कोई खास इजाफा नहीं हुआ लेकिन सिहरन का एहसास जरूर हुआ। सोमवार की देर रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं मंगलवार की सुबह को भी कुछ देर के लिए ही सही लेकिन हल्की बारिश हुई। इस बारिश से किसानों की गेेहूं की फसलों को फायदा हुआ। जिन किसानों को अपनी फसल में पानी चलाना था वह काफी प्रसन्न नजर आए। लेकिन किसानों ने अभी आलू की खुदाई नहीं की थी उन्हें आलू के सड़ने का डर सताने लगा। इस बारिश का असर सरसो पर माहू कीट का प्रकोप होने का खतरा किसानों केे सताने लगा है। मंगलवार की सुबह हल्की बारिश के बाद बारिश फिर नहीं हुई लेकिन पूरे दिन आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा जिसके बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकले लोग सिहरन का एहसास कर रहे थे।
विज्ञापन

0000000
आकाशीय बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर
आजमगढ़। लालगंज 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर पांच केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे इससे जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने में जुटे हुए थे। बिजली कटने से पावर हाउस कालोनी सहित पूरे तहसील क्षेत्र की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed