{"_id":"5a47df3b4f1c1b0a788b5b8b","slug":"131514659643-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग स्थापना के लिए नवयुवकों को करें प्रेरित : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग स्थापना के लिए नवयुवकों को करें प्रेरित : मंडलायुक्त
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुक्त के रविंद्र नायक की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें उद्योग स्थापना के लिए नव युवकों को प्रेरित करने का उन्होंने निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन करने का भी निर्देश दिया।
आयुक्त ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए नवयुवकों को आगे लाना जरूरी है। उन्होंने संयुक्त आयुक्त उद्योग व अग्रणी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि कार्यशाला के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्तुत करें। कार्यशाला के आयोजन का मकसद नवयुवकों को निराशा से बचाकर स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना है। स्वरोजगार से जुड़े सभी विभागों को उन्होंने निर्देशित किया कि वे शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यशालाओं के माध्यम से नवयुवकों को दे। इस दौरान अनुदान व फ ंडिंग आदि की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में आयुक्त को बताया गया कि उद्योगों के लिए बैंकों को लोनिंग के लिए 260 का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष 542 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 121 जहां स्वीकृत हो गए है तो वहीं 52 लोगों में 184.02 लाख की धनराशि वितरित भी कर दी गई है। आयुक्त ने शत प्रतिशत लक्ष्य प्रप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने वार्षिक क्रेडिट प्लान के तहत उद्योग स्थापना के लिए मंडल में निर्धारित धनराशि का संपूर्ण विवरण दो दिनों में उपलब्ध कराने का तीनों जिले के एलडीएम को दिया। उद्योगों के लिए आरक्षित विद्युत ट्रांसफार्मरों से घरेलडू बिजली कनेक्शन दिए जाने की जानकारी पर आयुक्त ने मुख्य अभियंता की क्लास ली और तत्काल जांच कर आरक्षित ट्रांसफार्मरो से घरेलू कनेक्शन हटवाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि सीमेंट व कंकरीट के चौखट, बेंच, चौकी आदि बनाने वाले औद्योगिक इकाई पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रहे है। इस लिए ऐसे इकाईयों को जीएसटी शून्य अथवा न्यूनतम पांच प्रतिशत करने की संस्तुति जीएसटी परिषद को भेजने का भी उन्होंने निर्देश दिया। इस अवसर पर डीआईजी विजय भूषण, संयुक्त आयुक्त् उद्योग शिवलाल, मुख्य अभियंता पंकज कुमार, खादी ग्रामोद्योग के वीरेंद्र प्रसाद, डीएलसी अनुपमा गौतम व मंडलीय उद्योग बंधु मौजूद रहे।