फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कवियों की रचनाओं और गजलों पर झूमे लोग

कवियों की रचनाओं और गजलों पर झूमे लोग

Mon, 04 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
कवियों की रचनाओं और गजलों पर झूमे लोग
श्री दुर्गाजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर के संस्थापक ब्रह्मचारी महाराज के जन्मोत्सव पर सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से धूमधाम से किया गया। कवियों की रचनाओं और गजलों पर लोग झूमते रहे।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह, विशिष्ठ अतिथि एसपी अजय साहनी और पूर्वांचल विवि जौनपुर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह, डा. विजय कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महाविद्यालय का इतिहास है, इसने पूर्व में शिक्षा की अलख जगाई है। महाविद्यालय की समस्याओं के निदान का वादा किया। डा. प्रवेश सिंह ने कहा कि शिक्षक प्रेम का भूखा होता है। उसी प्रेम को पाने के लिए वह बच्चों को सर्वांगीण विकास करता है। एसपी अजय साहनी ने शिक्षकों से अपील किया राष्ट्र के बेहतर निर्माण के लिए युवाओं के बेहतर शिक्षा दें। अध्यक्ष डा. शत्रुध्न सिंह ने कहा कि शिक्षकों का कार्य करते हुए अपना शत प्रतिशत देना चाहिए। पूर्व उप आबकारी आयुक्त पद्माकर लाल गुप्ता, जगदीश लाल बरनवाल, राजेंद्र प्रसाद यादव, डा. एसजेड अली, डा इन्द्रजीत आदि को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कवि भूषण त्यागी, झगरू भइया, मुकेश श्रीवास्तव, इन्दु सुल्तानपुरी ने माहौल को साहित्यमय कर दिया। रश्मि शाक्या ने अपने गजलों से सभी को सराबोर कर दिया। डा. ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी ने काव्य रचनाओं का पाठ किया। फूलचन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। अध्यक्षता शत्रुध्न सिंह और संचालन डा. ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी ने किया। डा. रामाश्रय शर्मा, डा. राजीव त्रिपाठी, डा. वीरेंद्र दुबे, डा. मुकुल पांडेय, आरके पांडेय, महामंत्री डा. अजीत प्रताप सिंह, विवेक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed