{"_id":"59fa10754f1c1b97678b8991","slug":"131509560437-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन हुई 70 कुंतल धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन हुई 70 कुंतल धान की खरीद
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। एक नवंबर से पूरे प्रदेश के साथ ही जनपद में धान की खरीद 56 क्रय केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन तरवां में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर दो किसानों से 70 कुंतल धान की खरीद भी हुई। जबकि अन्य किसी क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हुई। डीप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बुधवार को पांच क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिले में स्थापित 56 क्रय केंद्रों पर बुधवार को धान की खरीद शुरू हो गई। इनमें 55 केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो सकी। लेकिन भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र तरवां में दो किसानों से 70 कुंतल धान की खरीद हुई। पहले दिन तैयारियों और खरीद का जायजा लेने के लिए डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने खाद्य विभाग के पांच क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले पल्हनी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया जहां गंदगी मिलने पर उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने रानी की सराय, सरायमीर, फूलपुर और पवई में स्थापित क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारी उपस्थित थे। साफ-सफाई के साथ ही केंद्र पर बोरा, कांटा, किसानों के बैठने आदि व्यवस्था पूरी मिली। उन्होंने कर्मचारियों को किसानों के साथ सहजता के साथ पेश आने का निर्देश दिया।
नहीं आएगी धन की कमी
आजमगढ़। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि धान अभी खेतों में ही खड़ा है। किसी भी केंद्र पर खरीद के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। पीसीएफ के केंद्र पर कम पैसा पहुंचने की जानकारी है। जिलाधिकारी ने मामले में विभाग के एमडी से बात की है। खरीद शुरू होते ही उनके खाते में भी पर्याप्त पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
00000
किसान कराएं रजिस्ट्रेशन
आजमगढ़। बिना पंजीकरण के किसी भी किसान के धान की खरीद नहीं की जाएगी। इसलिए किसान पंजीकरण कराने के बाद ही धान की बिक्री कराने के लिए केंद्र पर पहुंचे। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि अभी काफी कम किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसलिए किसान जल्द से जल्द विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा लें। 0000000
10 नवंबर के बाद धान की खरीद में तेजी आ सकती है क्योंकि अभी ज्यादातर किसानों के धान की फसल अभी खेतों में है। अगर किसी किसान की फसल में 17 प्रतिशत से अधिक नमी और पांच प्रतिशत से अधिक डैमेज है तो उसकी खरीद नहीं होगी। जिले में धान खरीद के लिए 98600 मीट्रीक टन का लक्ष्य निर्धारित है। सभी केंद्रों पर बोरा और पैसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। - आरपी पटेल, डिप्टी आरएमओ।