{"_id":"598b4f094f1c1b35248b475b","slug":"131502301961-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापिका का तीन दिन का कटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापिका का तीन दिन का कटा वेतन
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हनी। जनपद में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा नेदो विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने एक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका को अनुपस्थित पाया और उनके तीन दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण की मांग की।
सबसे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक राजकीय बालिका इंटर कालेज बगवार पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों की उपस्थिति पंजिका में 157 छात्र पंजीकृत पाए। लेकिन मौके पर 91 छात्र ही उपस्थित मिले। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य ा सुमन अस्थाना का अवकाश प्रार्थना पत्र मिला। जिस पर दिनांक नहीं पड़ी थी। इस पर उन्होंने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही उपस्थिति पंजिका में वह पांच, आठ और नौ अगस्त को अनुपस्थित पाई गई। इस पर उन्होंने उनका तीन दिन का वेतन रोका। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि अगर विद्यालय का कोई शिक्षणेत्तर कर्मचारी अवकाश पर है तो प्रार्थना पत्र के बाद उपस्थिति पंजिका में उसका अवकाश चढ़ा दिया जाए। इसके बाद उन्होंने श्री गिरधारी तिलकधारी इंटर कालेज बघेला का औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने विद्यालय को समय सारणी के अनुसार संचालित होना नहीं पाया। उन्होंने कालेज प्रबंधन से मान्यता सभी अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।