{"_id":"597f6e734f1c1bd8588b4868","slug":"131501523571-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा आधुनिकीकरण योजना के आच्छादित मदरसों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा आधुनिकीकरण योजना के आच्छादित मदरसों की होगी जांच
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मदरसों को शासन की ओर से मिलने वाली ग्रांट की जांच को लेकर जहां अभी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अब जनपद में मदरसा आधुनिकीकरण योजना से आच्छादित मदरसों की जांच भी होने जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में गठन किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
जांच अधिकारी को शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप पर यह जांच करनी है। जिसमें भवन, छात्र संख्या, नियुक्त शिक्षकों, आपूर्ति किए गए कंप्यूटर और अन्य सामग्री आदि की विस्तृत जांच की जानी है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच के टिप्स दिए। उन्हें बताया कि मानक के अनुरूप मदरसे न पाए जाने पर स्पष्ट संस्तुति की जाए। जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह को निर्देशित किया कि सभी मदरसों को जांच के लिए सूचित कर दें। जिसमे कमरों को मापने के लिए फीता, मदरसे की मान्यता भूमि का किरायानामा, समस्त शिक्षकों के मूल अंकपत्र और अन्य समस्त अभिलेख जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित कर दें। जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भी समस्त मदरसों की क्रास चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया।