फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पक्की होंगी गलियां, बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

पक्की होंगी गलियां, बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

Mon, 31 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पक्की होंगी गलियां, बनेंगे सार्वजनिक शौचालय
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह अब जिले के सौंदर्यीकरण को लेकर काफी गंभीर है। सोमवार की शाम को उन्होंने नगर क्षेत्र के अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को नगर क्षेत्र का सर्वे कर गलियों, नालियों और खुले में शौच वाले स्थानों आदि का सर्वे और चिह्नांकन कर 10 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में विकास का दावा तो नगरपालिका प्रशासन हमेशा करता है। लेकिन आज भी रास्ता, नाली, शौच आदि की समस्याएं विद्यमान है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार को नगरपालिका, डूटा, आवास विकास, सीएनडीएस, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत राज कार्यालय आदि विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में जो गलियां अभी तक खराब हैं, जिनमें इंअरलाकिंग आदि का कार्य नहीं हुआ हैद्घ जो नालियां टूटी हैं, जहां लोग खुले में शौच करते हैं, जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण है आदि का सर्वे और चिन्हांकन कर 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिन गलियों की हालत खराब है उनकी मरम्मत के साथ ही जहां लोग खुले में शौच जाते हैं वहां पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। जिले में जहां लोग खुले में शौच जाते हैं उसके आसपास जगह का चिन्हांकन कर लें। इसके लिए दो शौचालय, दो यूरिनल और एक स्नान घर बनाने की योजना है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए सिविल सोसायटी की बैठक बुलाई जाए और उनकी समस्याओं के बारे पूछकर रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही नगर क्षेत्र में जहां भी अतिक्रमण है उसका चिन्हांकन करें और तत्काल हटाएं। उन्होंनेे नगरवासियों से भी तत्काल खुद अतिक्रमण को हटाने की अपील की।
विज्ञापन

-----------------------------
शहर में कच्ची गलियों-नालियों और खुले में शौच वालों स्थानों को चिहिन्त करने को कहा गया है। डूडा, विकास प्राधिकरण और पालिका की ओर से इसे पक्का कराया जाएगा। शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed