{"_id":"595be32a4f1c1bf5078b47df","slug":"131499194154-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संख्या के आधार पर समायोजन,स्थानांतरण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संख्या के आधार पर समायोजन,स्थानांतरण का विरोध
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छात्र संख्या के आधार पर समायोजन,स्थानांतरण का विरोध
आजमगढ़(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को ब्रम्हस्थान स्थित भोला सिंह सभागार शिक्षक सदन में हुई। बैठक में शिक्षकों ने 30 अप्रैल2017 की छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों के समायोजन और स्थानांतरण का विरोध किया।
बैठक को संबोधित करते संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों की संख्या के आधार पर परिषदीय शिक्षकों का समायोजन, स्थानांतरण अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक से 30 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान के बाद बच्चों की संख्या बढ़ेगी। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर इस आदेश में संशोधन नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में जिला मंत्री जितेंद्र राय, रामबचन यादव, अनिल सिंह, राजेश सिंह, राम प्रकाश, मंजूलता राय, नगीना राय, हरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
- शाहनेवाज