फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 temples of three districts of the division including Baba Bhanwarnath will be beautified.

Azamgarh News: बाबा भंवरनाथ सहित मंडल के तीन जिलों के 13 मंदिरों का होगा सुंदरीकरण

Mon, 23 Sep 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
13 temples of three districts of the division including Baba Bhanwarnath will be beautified.
आजमगढ़। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंडल के तीन जिलों के 13 धार्मिक और पौराणिक स्थलों पर मंदिरों के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें आजमगढ़ जनपद के प्रसिद्ध बाबा भंवरनाथ मंदिर का भी विकास शामिल है। शासन की ओर से आदेश दिय गया है कि स्वीकृत बजट के अंदर ही विकास की कार्ययोजना बनाकर पेश करें।
विज्ञापन

यूपी सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से विकास कराया जा चुका है। इसके पूर्व जनपद में ऋषि दुर्वासा, दत्तात्रेय, चंद्रमा ऋषि आश्रम और अवंतिकापुरी धाम का विकास कराया जा चुका है। वहीं अब आजमगढ़ मंडल के 13 धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। शासन की ओर से जिन धार्मिक व पौराणिक स्थलों के विकास को मंजूरी दी गई है। उसमें आजमगढ़ के चार, बलिया के छह और मऊ के तीन स्थल चयनित किए गए हैं। शासन से धन मिलते ही इन धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। आजमगढ़ में सबसे महत्वपूर्ण बाबा भंवरनाथ मंदिर का विकास है। यहां पर पूरे वर्ष हर दिन कोई न कोई धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ भी जनपद आगमन के दौरान मंदिर में मत्था टेक चुके हैं। काफी दिनों से मंदिर के विकास की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


00

आजमगढ़ के चयनित स्थल और स्वीकृत बजट

- निजामाबाद के मंझारी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर। - 1 करोड़ रुपये।

- दीदारगंज के जगदीशपुर स्थित शिव मंदिर। - 1 करोड़ रुपये।

- आजमगढ़ का बाबा भंवरनाथ मंदिर। - 1 करोड़ रुपये।

- आजमगढ़ के मड़या मुहल्ला स्थित शिव मंदिर और हनुमान मंदिर। - 2 करोड़ रुपये।

00

जनपद में चार स्थानों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। अभी तक शासन की ओर से कोई स्वीकृति नहीं मिली है। यह जिन प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है उनकी कार्ययोजना बनाकर शासन को पेश की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपेश कुमार गुप्ता, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed