फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 ponds will be dug under the Khet-Talab Yojana.

Azamgarh News: खेत-तालाब योजना में होगी 13 तालाबों की खोदाई

Sun, 17 May 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
13 ponds will be dug under the Khet-Talab Yojana.
आजमगढ़। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित खेत तालाब योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 13 तालाबों की खोदाई का लक्ष्य मिला है। विभागीय पोर्टल पर इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। ई- लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी किसानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत किसानों को तालाब निर्माण पर कुल लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। 13 तालाबों में से 11 तालाब सामान्य वर्ग और दो अनुसूचित जाति के लाभार्थी किसान को दिया जाएगा। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी हरिराज सिंह ने बताया कि तालाब का आकार 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा होना होना अनिवार्य है। तालाब निर्माण की कुल लागत 1.05 लाख रुपये निर्धारित है। इसमें से 50 प्रतिशत यानी 52500 रुपये लाभार्थी किसान के बैंक खाते में सरकार की ओर से अनुदान के रूप में भेजी जाएगी। इच्छुक किसानों को विभागीय वेबसाइट agridarshan. up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसान का फार्मर आई होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिला भूमि संरक्षण अधिकारी हरिराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित खेत तालाब योजना में इस बार शासन से 13 तालाबों की खोदाई का लक्ष्य आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed