{"_id":"5f18612a8ebc3e637d41bf52","slug":"13-more-corona-positives-found-policemen-on-leave-also-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 और कोरोना पॉजिटिव मिले, छुट्टी पर आया पुलिसकर्मी भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 और कोरोना पॉजिटिव मिले, छुट्टी पर आया पुलिसकर्मी भी संक्रमित
Wed, 22 Jul 2020 09:24 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जनपद में बुधवार को भी 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें छह मरीज एंटीजेन किट से हुए टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। अतरौलिया ब्लाक में फिर दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें लखीमपुर खीरी से छुट्टी पर आया सिपाही भी शामिल है। ठेकमा ब्लाक में विदेश से आया प्रवासी कोरोना संक्रमित पाया गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 504 पहुंच गई है। इसमें 177 सक्रिय हैं।
जनपद में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ना जारी है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। बुधवार को कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में दो अतरौलिया ब्लॉक के हैं। इसमें एक सदर बाजार में मिला है। इनके भाई मंगलवार को संक्रमित पाए गए थे। ये ड्राइवर हैं। वहीं, लखीमपुर खीरी में सिपाही के पद पर तैनात खीरीडीह के युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। वो दो दिन पहले छुट्टी पर आए थे।
ठेकमा के नर्वे निवासी एक व्यक्ति विदेश में रहते हैं। वापस जाने के लिए इन्होंने टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, अजमतगढ़ ब्लाक के मसोना के सुखपुर में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वो सऊदी अरब में रहता है। एक जनवरी को घर आया था। सात जनवरी को उसकी शादी हुई थी। वापस जाने के लिए 21 जुलाई को लखनऊ में कोरोना की जांच कराई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वापसी कैंसिल हो गई है। एक व्यक्ति सोनपार बिंद मठिया व्यास गिरी, एक व्यक्ति शहर के पास परानापुर, एक व्यक्ति आमुआरी लालगंज, एक व्यक्ति लोहिया नगर महाराजगंज, एक व्यक्ति शहर के पास। पटखौली, एक व्यक्ति शहर के मोहल्ला कटरा, दो बेलइसा और तीन घोरठ पल्हनी के रहने वाले हैं। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित होगा।