फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 mandais burnt, household burnt to ashes

Azamgarh News: 13 मंडईयां जलीं, गृहस्थी जल कर हुई राख

Fri, 31 Mar 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
13 mandais burnt, household burnt to ashes
जिले में हुई अगलगी की दो बड़ी घटनाओं में 13 मंडईयां जल कर राख हो गई तो वहीं गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। धुंए के बीच फंस कर एक महिला जहां बेहोश हो गई तो वहीं एक मवेशी भी झुलस गया। घटना अहरौला के पखनपुर और रौनापार थाना के देवारा खास राजा गांव में हुई। अहरौला : पखनपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे अज्ञात कारणों सुनील कुमार के घर के पीछे रखे भूंसे में आग लग गई और उसनेआसपास स्थित अन्य मड़इयों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सुनील के घर पर उसके दो पुत्रों आजाद व युवराज का जन्मदिन कार्यक्रम होना था। जिसके लिए सुबह से ही तैयारियां चल रही है। घर में 50 हजार नकदी भी रखी थी। जिसे निकलने के चक्कर में वह झुलस गया और नकदी जल कर राख हो गई। अगलगी की इस घटना में रामप्यारे, अनिल, सुरेंद्र की पांच मड़इयां जल कर राख हो गई। गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया। लाटघाट : रौनापार थाना के देवारा खास राजा (फूलबदन का पुरवा) गांव निवासी सुभाष यादव व मुसाफिर यादव की चार और गजई व साहब की दो-दो मड़इयां आग की भेंट चढ़ गई। गांव निवासिनी लीला देवी (70) आग के बीच फंस कर धुएं के चलते बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं एक मवेशी भी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed