फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1249 candidates appeared for the Atul Maheshwari Scholarship Examination

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए 1249 परीक्षार्थी

Sun, 20 Oct 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
1249 candidates appeared for the Atul Maheshwari Scholarship Examination
शहर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पर? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई इस परीक्षा में कुल 1803 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 554 परीक्षा में अनुपस्थित रहे और 1249 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। हर बार की तरह इस वर्ष की परीक्षा का आयोजन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर में किया गया। दो वर्गों में हुई परीक्षा में हाईस्कूल वर्ग के कक्षा नौ और 10 के पंजीकृत कुल 723 छात्रों में से 505 शामिल हुए जबकि 218 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट वर्ग में कुल 1080 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 744 ने परीक्षा दी जबकि 336 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। वह अपने अभिभावकों के साथ सुबह नौ बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। जिसका परिणाम हुआ कि जब उन्हें प्रवेश देने के लिए छात्र-छात्राओं की अलग-अलग लाइन लगाई गई तो वह मुख्य मार्ग तक पहुंच गई। गेट पर ही प्रवेश पत्र और आईडी चेक कर प्रवेश दिया जा रहा था। साथ ही शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों को अपने मोबाइल कक्ष निरीक्षक के पास जमा करने का निर्देश दिया जा रहा था। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला शिक्षकों केे तैनात किया गया था। वहीं नोटिस बोर्ड पर अपने रोल नंबर से मिलान कर निर्धारित कमरे में पहुंच कर अपनी सीट पर बैठ रहे थे। डेढ़ घंटे तक चली परीक्षा के बाद छात्रों ने कक्ष निरीक्षकों को उत्तर पुस्तिका (ओएमआर शीट) जमा कर दिया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। हर कमरे में दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। जो छात्रों पर बराबर नजर रखे हुए थे। स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव स्वयं शिक्षकों को बराबर निर्देश दे रहे थे। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।

शहर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में स्कूल गेट पर लगी ?

शहर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में स्कूल गेट पर लगी ?- फोटो : AZAMGARH

शहर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प?

शहर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed