फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बीएसए पर लगाया आचार संहिता के दौरान नियुक्ति का आरोप

बीएसए पर लगाया आचार संहिता के दौरान नियुक्ति का आरोप

Tue, 19 Mar 2019 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
बीएसए पर लगाया आचार संहिता के दौरान नियुक्ति का आरोप
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म गुट की बैठक सोमवार को मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिसमें शिक्षक नेताओं ने बीएसए पर चुनाव की आचार संहिता के दौरान नियुक्ति की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही नियुक्ति के नाम पर पैसे लेने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बीएसए द्वारा नियम और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है इसके बाद भी बीएसए शिव कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुर्क पड़री में नियुक्ति करने जा रहे हैं। नियुक्तियों में इनके द्वारा बड़े पैमाने पर धनउगाही की जा रही है। कोषाध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि शिब्ली इंटर कालेज की प्रतिष्ठा को वहां के प्रबंधक ने धूल धूसरित कर दिया है। सातवें वेतन के एरियर के भुगतान के नाम पर चार अध्यापकों को छोड़कर शेष अध्यापकों से एक हजार और परिचारकों से पांच सौ रुपये की वसूली कराई गई है। जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नवीन पेंशन कटौती की धनराशि डीआईओएस द्वारा कार्यालय में स्टाफ के कारण भेजने में असमर्थता जाहिर करना कहीं से भी उचित नहीं है। इस मौके पर शेर बहादुर सिंह, विरेंद्र सिंह, इंद्रजीत राम, राजाराम, जामवंत निषाद, एमसी ब्राडवे, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद रजा, फरहान अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed