{"_id":"5c703c83bdec224e1b7f73fd","slug":"121550859395-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल-इंटरमीडिएट चित्रकला में 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट चित्रकला में 16
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की चित्रकला व शाम की पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई गई। सुबह की पाली में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में 16896 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में चित्रकला की परीक्षा के चलते गहमा-गहमी देखने को नहीं मिली। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। वहीं, शाम की पाली भी शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति किए गए सभी सदल दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर नकल रोकने की मुहिम में जुटे रहे। सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला में 88331 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 15693 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 7850 परीक्षार्थियों में 1091 और चित्रकला प्राविधिक में पंजीकृत 708 परीक्षार्थियों में 112 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इनसेट
मोबाइल लेकर कर रहा था नकल, रिस्टीकेट
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शाम की पाली में एक नकलची को कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा। ओरा स्थित किसान मजदूर इंटर कालेज पर शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। इसी दौरान एक कक्ष में परीक्षा दे रहा नवनीत यादव मोबाइल लेकर बैठा हुआ था और उसी से नकल कर रहा था। कक्ष निरीक्षक की नजर अचानक मोबाइल पर पहुंच गई। इसके पश्चात केंद्र व्यवस्थापक भी मौके पर पहुंच गए। नकलची छात्र को रिस्टीकेट कर दिया गया। अन्य किसी परीक्षा केंद्र से नकल होने अथवा नकलची पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं है।
इनसेट
हाईस्कूल पेटिंग की एक केंद्र पर परीक्षा
आजमगढ़। सीबीएसई में शुक्रवार को हाईस्कूल पेटिंग की परीक्षा थी। जिला कोआर्डिनेटर निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पेटिंग में कुल 17 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और चिल्ड्रेन कालेज परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सभी पंजीकृत परीक्षार्थी कृष्णा कालेज है और इनका सेंटर चिल्ड्रेन कालेज पर आया हुआ है।