फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   19 वर्ष बाद हुई जिला सहकारी बैंक के सामान्य निकाय की बैठक

19 वर्ष बाद हुई जिला सहकारी बैंक के सामान्य निकाय की बैठक

Sat, 02 Feb 2019 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
19 वर्ष बाद हुई जिला सहकारी बैंक के सामान्य निकाय की बैठक
आजमगढ़। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक गुरुवार के 19 वर्ष बाद नेहरू हाल परिसर में हुई। जिसमें 2018-19 और 2019-20 के लिए पांच सौ करोड़ रुपये के अधिकतम बजट का दायित्व स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में एजीएम द्वारा वर्ष 1999-2000 से 2017-18 तक के वार्षिक प्रतिवेदनों का अनुमोदन, आडिट और अनुपालन किया गया। इसके साथ ही 2018-19 और 2019-2020 के लिए वजट अंकन पांच सौ करोड़ रुपये अधिकतम दायित्व स्वीकृत किया गया। बैंक के लेखाजोखा और बजट का प्रस्तुतीकरण सचिव और सीईओ जगदीश चंद्रा ने किया। बैंक अध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय द्वारा जनपद वरिष्ठ सहकारी सदस्य जगदीश सिंह और नान्हू मिश्रा को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। बैठक का शुभारंभ सहकारी गान और समापन राष्ट्रीय गीत से हुआ। मुख्य अतिथि निदेशक पीसीएफ बाल्मिकी त्रिपाठी रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में उपायुक्त राजेंद्र कुमार रहे। संचालन संजय पांडेय ने किया। इस मौके पर बैंक प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष उदय सिंह, संचालक बृजेश कुमार सिंह, डा. शैलेंद्र नाथ यादव, रामउग्रह सिंह, सत्य प्रकाश मिश्र, अरविंद त्यागी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed