फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सवर्ण आरक्षण पर जताया विरोध

सवर्ण आरक्षण पर जताया विरोध

Sat, 12 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सवर्ण आरक्षण पर जताया विरोध
आजमगढ़। रिहाई मंच, इंसाफ अभियान, छात्र सेना, भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट, कारवां ने शनिवार को अंबेडकर पार्क में संविधान संशोधन और सवर्ण आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों के लोगों ने संविधान पर हमला बंद करो, मनुवादी सवर्ण वर्चस्व थोपना बंद करो, सवर्ण आरक्षण कबूल नहीं के जमकर नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि संविधान आर्थिक अधिकार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता। संविधान निर्माता डा.भीम राव अंबेडकर अपने अभिभाषण में भी इस बात को स्पष्ट किया था। आरक्षण को लेकर अब तक जितने भी आयोग गठित किए गए सभी ने सामाजिक और आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात कही। मोदी सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर सवर्ण आरक्षण विधेयक पारित कराना संविधान को बदल कर मनुवादी व्यवस्था लागू करने की साजिश का हिस्सा है। यह सीधे-सीधे संविधान पर हमला है। उन्होंने कहा कि हमारा यह सांकेतिक हड़ताल अपना निर्णय वापस लेने की चेतावनी है। कार्यक्रम में रिहाईमंच के सचिव राजीव यादव, इंसाफ अभियान के अवधेश यादव, छात्र सेना के राजनारायण यादव, भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट के उमेश कुमार, कारवां के विनोद यादव, जय प्रताप सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed