फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मोबाइल पर फोटो डाऊनलोड कर पूर्व पीएम का किया नमन

मोबाइल पर फोटो डाऊनलोड कर पूर्व पीएम का किया नमन

Thu, 27 Dec 2018 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर फोटो डाऊनलोड कर पूर्व पीएम का किया नमन
आजमगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. पं. अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाने का शासन ने सख्त निर्देश दिया था। इसके बाद भी जिले में स्थित एक माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मोबाइल पर उनकी तस्वीर खोली और पुष्प चढ़ा कर अपने जिम्मेदारियों व शासन के निर्देशों की इतिश्री कर ली। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को धूमधाम के साथ मनाए जाने का सरकार ने निर्देश दिया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से तो बकायदा फरमान जारी हुआ था। जिसमें अटल जयंती महोत्सव के तहत 24 व 25 दिसंबर को वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाना था। इसके साथ ही जयंती समारोह पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्घासुमन भी अर्पित किया जाना शामिल था। डीआईओएस कार्यालय ने उच्चाधिकारियों से मिले फरमान से सभी विद्यालयों को अवगत भी करा दिया था। वहीं जिले में स्थित इंटर कालेज सराय वृंदावन प्रशासन पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती पर उनकी एक अदद फोटो की भी व्यवस्था नहीं कर सका और सरकार के निर्देश के क्रम में मोबाइल पर उनकी फोटो को डाऊनलोड कर उसी पर पुष्प अर्पित कर कोरम पूरा कर लिया गया। इतना ही नहीं निर्देश के तहत विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ पांडेय ने अपने इस कवायद की फोटो भी शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप्प ग्रुप में डाल दिया। पूछे जाने पर कहा कि चित्र नहीं मिल सका। वैसे भी यह तो आस्था की बात है और मैंने अटल जी के प्रति अपनी आस्था जताई है। वहीं डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि मेरे संज्ञान में प्रकरण नहीं है, फिर भी यदि ऐसा किया गया है तो यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed