{"_id":"5bdf3543bdec2269385b6976","slug":"121541354819-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीशंकर घाट पर नाले को टैप कर किया जाएगा प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीशंकर घाट पर नाले को टैप कर किया जाएगा प्रयोग
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तमसी नदी को स्वच्छ रखने के लिए नदी में गिरने वाले सभी नालों को चैंबर बनाकर टैप करने का गुर सीखने इलाहाबाद गई प्रशासनिक टीम ने गंगा एक्शन प्लान के तहत एक साइट का निरीक्षण किया। वहां नालों को टैप करने की विधि देखी। अब इसी आधार पर तमसा किनारे गौरीशंकर घाट पर एक नाले को टैप कर प्रयोग किया जाएगा। यदि योजना सफल रही तो तमसा में मिलने वाले सभी नालों को टैप किया जाएगा। शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान ना होने से सभी नाले सीधे तमसा नदी में गिरते हैं। गंदे पानी के साथ कचरा भी नदी में गिरता है। तमसा सफाई अभियान के दौरान ही नदी में गिरने वाले गंदे नालों की टैपिंग की बात कही गई थी। इसके लिए चैंबर बनाने के लिए कई संगठन भी सहयोग करने को तैयार थे। पिछले दिनों जनपद दौरे पर प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन एवं नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ने मीटिंग में इलाहाबाद के शृंगवेरपुर का उदाहरण दिया था। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह और लाइफ लाइन अस्पताल के डॉ. पीयूष यादव ने इलाहाबाद के शृंगवेरपुर जाकर नालों का अध्ययन किया। वहां उन्हें कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद टीम इलाहाबाद के जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मिली। सुहास एलवाई आजमगढ़ के भी जिलाधिकारी रह चुके हैं। उनकी सलाह पर गंगा एक्शन प्लान के तहत इलाहाबाद में एक साइट का निरीक्षण किया। वहां नालों को टैप करने की विधि देखी। इसी आधार पर तमसा किनारे गौरीशंकर घाट पर मिलने वाले एक नाले को टैप कर जनपद में भी प्रयोग किया जाएगा। ऐसा निर्माण होगा जिससे नदी में मिलने से पहले ही नाले से पॉलिथीन आदि कचरे को बाहर निकाला जा सके। यदि योजना सफल रही तो तमसा में मिलने वाले सभी नालों को टैप किया जाएगा। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि 15 नवंबर को नगरीय निकाय की बैठक बुलाई गई है। इसमें राज्य वित्त के साथ ही इस योजना पर भी विचार किया जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन