{"_id":"5a79f3674f1c1ba0268b8bdb","slug":"121517941607-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानों पर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्थानों पर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग का स्वर तेज होने लगा है। मंगलवार को सघन जागरुकता अभियान के तहत नगर क्षेत्र के तीन स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने विश्वविद्यालय स्थापना किए जाने के समर्थन में हस्ताक्षर किया।
विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा. सुजीत भूषण ने बताया कि यह अभियान दो दिवसीय है। इसमें दस हजार से अधिक लोगों का हस्ताक्षर कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी बताया कि नौ फरवरी को डीएवी मैदान से विश्वविद्यालय संकल्प जुलूस निकाला जाएगा। रेलवे स्टेशन पर राकेश गांधी, डा. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, सुरेश शर्मा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसकी शुरुआत जीआरपी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने की। इसी प्रकार शिब्ली पीजी कालेज के पास अमित सिंह, बालमुकुंद सिंह, राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चला। कलेक्ट्रेट कचहरी में शिव बोधन उपाध्याय, प्रमोद सोनकर, सत्यप्रेम शास्त्री की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।