{"_id":"5a47e04d4f1c1b96698bbfaf","slug":"121514659917-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमओआईसी, सीडीपीओ और बीडीओ को जारी करें चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमओआईसी, सीडीपीओ और बीडीओ को जारी करें चार्जशीट
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति और इंद्रधनुष सघन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि जहां पर फूल इन्यूनाइजेशन 60 प्रतिशत से कम है वहां के एमओआईसी और सीडीपीओ को चार्जशीट और बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करें।
उन्होंने समस्त एमओआईसी से अतिरिक्त पीएचसी/सीएचसी के लॉजिस्टीक मैनेजमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जो गांव गोद लिए हुए कुपोषित से प्रभावित गांव में एक स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कैंप के माध्यम से उस क्षेत्र में सारे पारिवारों का राशन कार्ड बन जाए, शौचालय का निर्माण हो, महिलाओं का 100 प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण, आयरन, कैल्शियम की गोली, परिवारों को आवास की सुविधाएं, मनरेगा के तहत जाबकार्ड और रोजगार की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर सीएमओ डा. एसके तिवारी, पीडी देवदत्त शुक्ल, डीडीओ विजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय, डीपीओ, डीपीआरओ आदि उपस्थित थे। ब्यूरो