फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कहीं काटा गया केक तो कहीं वितरित हुआ फल व मिठाई

कहीं काटा गया केक तो कहीं वितरित हुआ फल व मिठाई

Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
कहीं काटा गया केक तो कहीं वितरित हुआ फल व मिठाई
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। बूथ स्तर पर जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कहीं कार्यकर्ताओं ने केक काटा तो कहीं जरूरतमंदों में कंबल का भी वितरण किया। पार्टी ने सुशासन दिवस के रूप में इस दिन को मनाया।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया। तमसा मिशन द्वारा भंवरनाथ मंदिर पोखरा पर पौधरोपण किया गया। समाजसेवी ऋषभ सिंह ने सलमानी अस्पताल में भर्ती मरीजो में फल वितरित किया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाया। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार खरचलपुर गांव में संगोष्ठी आयोजित हुई। अहरौला संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के जन्मदिन पर केक काटा और मिठाईयां बांटा। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पाही मोड़ अमिलो में सुदामा गोंड के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जन्मदिन मनाया। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता रमाकांत मिश्र व जितेंद्र सिंह ने सीएचसी अतरौलिया पर मरीजों में फल वितरित किया। मां जानकी इंटर कालेज में भाजपा नेता जयनाथ सिंह व भगतपुर में मुन्नी लाल गुप्ता द्वारा बधाई दा गई। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बेलवाना महुजा मोड़ पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष अंकुर राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। मेजवां संवाददाता के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र यादव के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर फूलपुर में मनाया गया। अंबारी संवाददाता के अनुसार माहुल व आसपास के ग्रामीणांचल में पूर्व पीएम का जन्मदिन मनाया। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने अपने आवास पर केक काट कर व मिठाईयां बांटी गई। पल्हना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पाल्हमेश्वरी धाम पर पूर्व पीएम का जन्मदिन पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी के नेतृत्व में जन्मदिन सब्जीमंडी धर्मशाला में मनाया गया।
विज्ञापन

0000000000000000000
भिड़ गए भाजपा कार्यकर्ता
अंबारी। पूर्व पीएम के जन्मदिन समारोह के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। नगर पंचायत माहुल के रामलाला मैदान पर आयोजित जन्मदिवस समारोह के दौरान नाम न बोलने को लेकर विवाद हो गया। युवा नेता सुजीत जायसवाल व रानू प्रताप राणा के बीच कहासुनी के साथ ही हाथापायी की भी नौबत आ गई। वरिष्ठ नेता श्रीलाल यादव व स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप पर विवाद खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल का किया गया आयोजन
पल्हना। बाराह यंग स्टार क्लब पकड़ी कला द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच में बनगांव की टीम ने बेला की टीम को पांच विकेट से हराया।

बच्चों को बांटे स्वेटर
आजमगढ़। अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर पर सोमवार को प्राथमिक विद्यालायों के बच्चों में स्वेटर का वितरण किया गया। जिले के लगभग सभी विद्यालयों पर सोमवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पल्हनी संवाददाता के अनुसार जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया। शिक्षाक्षेत्र कोयलसा के विद्यालयों पर तहसीलदार बूढनपुर अंबिका चौधरी व खंडशिक्षाधिकारी रामकुमार सिंह ने स्वेटर वितरित किया। अहरौला संवाददाता के अनुसार खंडशिक्षाधिकारी अशोक कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों में स्वेटर का वितरण किया। अमिलो संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय गोंछा पर ग्राम पूर्व प्रधान विद्या चौरसिया ने स्वयं के संसाधन से बच्चों को स्वेटर प्रदान किया। लालगंज संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय लालगंज पर चेयरमैन विजय सोनकर के सौजन्य से डेढ़ सौ गरीब बच्चों में स्वेटर वितरित किया गया। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय छितौनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या अतरौलिया पर खंड शिक्षाधिकारी अशोक गौतम ने बच्चों में स्वेटर वितरित किया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ द्वितीय पर 260 बच्चों में स्वेटर वितरित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed